Supaul News: जनता दरबार में कुल आठ में से तीन मामलों का हुआ निष्पादन

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: सुपौल में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने की। कुल 8 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 3 का तुरंत निपटारा किया गया। शेष 5 मामलों की जांच के बाद पुनः सुनवाई होगी। अधिकारी ने लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की।

Supaul News: जनता दरबार में कुल आठ में से तीन मामलों का हुआ निष्पादन

Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने किया। जानकारी देते सीओ ने बताया कि आज कुल 8 मामलों की सुनवाई की गई , जिसमें 3 मामलों का निष्पादन तत्काल कर दिया गया जबकि शेष 5 मामले लंबित हैं ,जिन्हें जांच कराने के बाद पुनः सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाएं के लिए जनता दरबार आयोजित कर मामलों का निपटारा किया जा रहा है। सीओ ने लोगों से अपील करते कहा कि जमीन संबंधित निपटारे के लिए अधिक से अधिक जनता दरबार का लाभ लें ताकि जमीन से संबंधित समस्याओं का जल्द निपटारा हो सके ।

उक्त मौके पर मानस कुमार, अंचलकर्मी सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: जनता दरबार में कुल आठ में से तीन मामलों का हुआ निष्पादन