जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निदान

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

पिपरा, एक संवाददाता सरकार के नर्दिेश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन

जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निदान

पिपरा, एक संवाददाता सरकार के नर्दिेश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष की मौजूदगी में 5 नए आवेदन प्राप्त हुए, वहीं 3 लंबित आवेदनों का मौके पर ही नष्पिादन किया गया। टीसीपी भवन में सुबह से ही दर्जनों फरियादी अपनी जमीन, राजस्व और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। अंचलाधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि सरकार के नर्दिेश पर हर शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आज 5 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं और 3 पुराने आवेदनों का नष्पिादन किया गया। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सुभाष चन्द्र चौधरी, लिपिक सुमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।