Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsProject-Based Learning Workshop Scheduled at Supaul High School on November 21
सुपौल : प्राजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर कार्यशाला सह समीक्षात्मक बैठक आज

सुपौल : प्राजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर कार्यशाला सह समीक्षात्मक बैठक आज

संक्षेप:

सुपौल में 21 नवंबर को प्राजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर एक कार्यशाला का आयोजन होगा। सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और एचएम को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है। कक्षा 6 से 8 के लिए यह कार्यक्रम आवश्यक है और इसके सफल संचालन के लिए तकनीकी दलों का गठन किया गया है।

Nov 21, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल,एक प्रतिनिधि। प्राजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर 21 नवंबर को सुपौल हाई स्कूल सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह समीक्षात्मक बैठक निर्धारित किया गया है। सदर बीईओ अजय कुमार ने पत्र जारी कर सभी सरकारी स्कूल के शिक्षक और एचएम को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 में प्राजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यालय संचालित किया जाना है। अधिकांश विद्यालय में उक्त कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कुछ विद्यालयों के द्वारा इस कार्यक्रम के प्रति उदासीनता के कारण शत्-प्रतिशत विद्यालयों में कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक, संबंधित प्रखंड तकनिकी दल के सदस्य गणित एवं विज्ञान शिक्षक की महत्तवपूर्ण भूमिका है। साथ ही कार्यक्रम को प्रखंड के कक्षा 6 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तरीय तकनीकी दल तथा प्रखंड स्तरीय तकनीकी दल गठित है। इसको लेकर सभी संबंधित प्रधानाध्यापक, संबंधित प्रखंड तकनिकी दल के सदस्य, गणित एवं विज्ञान शिक्षक/शिक्षिका एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह समीक्षा बैठक निर्धारित किया गया है। सुपौल हाई स्कूल सभागार में 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।