छात्र की पिटाई मामले में एचएम निलंबित
सुपौल के प्रतापगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सुखानगर में एक छात्र की पिटाई के मामले में प्रधानाध्यापक मुरली प्रसाद सिंह को निलंबित किया गया है। 11 मई को एक छात्र को बांधकर पीटने का आरोप सही पाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद विभागीय जांच में यह कार्रवाई की गई।

सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सुखानगर में सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक मुरली प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में छात्र के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार 11 मई को प्रधानाध्यापक द्वारा एक छात्र को बांधकर पीटने का मामला सामने आया था। परिजनों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, निर्मली निर्धारित किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


