सुपौल : छठ घाटों पर सुरक्षा और पर्याप्त रोशनी का रहेगा प्रबंध : डीएम

सुपौल : छठ घाटों पर सुरक्षा और पर्याप्त रोशनी का रहेगा प्रबंध : डीएम

संक्षेप:

सुपौल में छठ महापर्व को लेकर डीएम सावन कुमार ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की असुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए...

Oct 21, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर सोमवार को डीएम सावन कुमार ने शहरी क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसपी शरथ आरएस भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घाओं पर प्रकाश, यातायाता और आपदा प्रबंधन के लिए भी निर्देश दिए गए। सोमवार दोपहर नगर परिषद ईओ अरविंद सिंह, मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा के साथ सार्वजनिक पोखर गांधी मैदान, शनि मंदिर पोखर, बीआरसी पोखर छठ घाटों का निरीक्षण किया। कहा कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ईओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें घाट तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरूस्त करने, खतरनाक घाटों को लाल पकड़े से चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराने, घाटों पर आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात करने, जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए माइकिंग करने, साफ-सफाई के साथ सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करने, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था करने, महिलाओं के चेजिंग रूम आदि बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका खास प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए हर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। पिछले साल छठ घाटों पर हुई घटना से सीख लेकर सुरक्षा के साथ-साथ गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। भीड़-भाड़ वाले छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ महिला और पुरूष जवानों की तैनाती रहेगी। कहा कि घाटों की सफाई और बेहतर रोशनी प्रबंध के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग ईओ कर रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में नप कर्मी मो. असजद आलम उर्फ अप्पू, मनमन सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे। छठ की खरीदारी से कपड़ा बाजार गुलजार हो उठा है। स्टेशन रोड, महावीर चौक, उत्तरी हटखोला रोड, मल्लिक चौक, गुदरी चौक की दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए विक्रेताओं ने छठ तक शहर में 20 से 25करोड़ के कपड़ों का कारोबार होने का अनुमान है। इस बार छठ में मिथिला पेंटिंग और बांग्लादेशी कॉटन साड़ी की अधिक मांग है। महावीर चौक के कपड़ा विक्रेताओं ने बताया कि छठ के मौके पर कई नई कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। कोलकाता से बांग्लादेशी कॉटन साड़ी मंगाई गई है, जो बहुत आरामदायक है। इसके अलावा मिथिला पेंटिंग की साड़ियां भी खूब बिक रही हैं। खास बात कि ये दोनों साड़ियां बजट में आ रही हैं। थोक विक्रेताओं ने बताया कि इसबार मदुरई कॉटन और मुंबई की सूती साड़ी की भी जबर्दस्त मांग है। इसके अलावा डोला सिल्क, कांजीवरम, सिमर सिफौन एवं सिल्क साड़ियां खूब भा रही हैं। बेंगलुरु की प्योर सिल्क साड़ी की भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। छठ व्रतियों के लिए चुनरी साड़ी की मांग ज्यादा है। बताया कि मार्केट में पांच सौ से लेकर 20 हजार तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। एक हजार से लेकर चार हजार की रेंज में अधिक लोग साड़ी की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के रेडीमेड वस्त्र वक्रेताओं ने बताया कि छोटे बच्चों से लेकर युवा और बच्चियों से लेकर बड़ों तक के लिए विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। दुकानदारों ने बताया कि अलग-अलग रेंज के कपड़ों का ढेर सारा क्लेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।