Supaul News: पंचायत परिसीमन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, तकनीकी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था की इकाइयों का नए

Supaul News: पंचायत परिसीमन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, तकनीकी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था की इकाइयों का नए सिरे से परिसीमन कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। परिसीमन से जुड़े सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। पंचायत परिसीमन 2026 को लेकर शनिवार को ई-किसान भवन में तकनीकी कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने कर्मियों को मानचित्र डाउनलोड करने, ईबी की सीमा जोड़ने तथा क्षेत्र से एकत्रित नए परिसीमन डेटा की मैपिंग कर अपलोड करने सहित अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान सभी कर्मियों के मोबाइल में परिसीमन ईवी एप डाउनलोड कराया गया और शनिवार से ही परिसीमन कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू करने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण में कार्यपालक सहायक, पीटीए, जेई, लेखापाल, पंचायत सचिव सहित अन्य तकनीकी कर्मी शामिल हुए। आईटी असिस्टेंट संतोष कुमार ने भी कर्मियों को परिसीमन की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि वर्ष 2011 की जनगणना से संबंधित ईबी मॉनिटरिंग एप के माध्यम से पंचायत का चयन करने के बाद ईबी चयन करने पर संबंधित मानचित्र खुलेगा। प्रत्येक वार्ड में एक या उससे अधिक ईबी हो सकते हैं तथा प्रत्येक ईबी के नौ प्वाइंट को स्थल पर जाकर चिह्नित कर अपलोड करना होगा। बीडीओ ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की इकाइयों की सीमाओं के पारदर्शी एवं पुनर्निर्धारण के लिए जीआईएस मैपिंग का समयबद्ध कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति, एक वोट और एक मूल्य की सशक्त व्यवस्था के लिए परिसीमन आवश्यक है। निर्धारित मानकों के अनुरूप ऑनलाइन माध्यम से परिसीमन का कार्य कराया जाएगा और इसके प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: पंचायत परिसीमन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, तकनीकी कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण