Supaul News: दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सुपौलSupaul News: प्रतापगंज थाना पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों मो तजलूम और मो. हाशिम को गिरफ्तार किया। ये दोनों विभिन्न मामलों में वांछित थे। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 183/26 के अभियुक्त घटहा गोविंदपुर वार्ड-9 निवासी मो तजलूम तथा थाना कांड संख्या 66/26 के अभियुक्त घटहा गोविंदपुर वार्ड-10 निवासी मो. हाशिम को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


