सुपौल : राजद किसान प्रकोष्ठ के महासचिव बने प्रकाश यादव, खुशी
राजद किसान प्रकोष्ठ के महासचिव के रूप में प्रकाश कुमार यादव की नियुक्ति हुई है। यह पत्र राष्ट्रीय जनता दल बिहार के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण कुमार चंदन द्वारा जारी किया गया। जिलेभर में...

राघोपुर, एक संवाददाता। राजद किसान प्रकोष्ठ के महासचिव फ़िंगलास पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव को नव मनोनीत किया गया है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल बिहार के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण कुमार चंदन ने एक पत्र जारी किया है। इधर फ़िंगलास मुखिया को किसान प्रकोष्ठ के महासचिव बनाए जाने पर जिलेभर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं नव मनोनीत प्रदेश महासचिव ने इस नए पदभार के लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व डुप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि वह हमेशा की तरह पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहेंगें।
कहा कि आला कमान से जो निर्देश मिलेगा उसे पूरा करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




