Supaul News: सुपौल : जीवछपुर में पुरानी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, कीचड़मय स्थिति से लोग परेशान

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: छातापुर प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर की पुरानी बाजार से नया बाजार को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। बारिश में सड़क पर जलजमाव के कारण ग्रामीणों और दुकानदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की है।

Supaul News: सुपौल : जीवछपुर में पुरानी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, कीचड़मय स्थिति से लोग परेशान

Supaul News: छातापुर,एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर की पुरानी बाजार से नया बाजार को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर कीचड़मय स्थिति की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे पूरा रास्ता कीचड़मय और दलदल वाली बन गई है। इस कारण स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को आवागमन में करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की मुख्य मार्गों में से एक है। जिससे नित्य सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। इतना ही नहीं स्कूली छात्र छात्राएं को भी इसी मार्ग से प्राइमरी और मिडिल स्कूल समेत हाई स्कूल आना जाना पड़ता है।

सड़क की मरम्मत की आवश्यकता

लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आ रही है। जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक बार आपसी सहयोग से मिट्टी भराव का कार्य भी बीते सप्ताह पूर्व कराया था। लेकिन यह प्रयास स्थायी समाधान साबित नहीं हो सका। लोगों ने कहा कि पुरानी बाजार को स्टेट हाइवे 91 से जोड़ने वाली यह सड़क काफी व्यस्त रहने वाली सड़क ही फिर भी इसकी अनदेखी करना समझ से पड़े लग रहा है।

स्थानीय लोगों की मांग

लोगों ने यह भी बताया कि पुरानी बाजार होकर अररिया जिले को जोड़ने वाली इस सड़क में रमेश मुखिया के घर तक जाने वाली मार्ग में भी सड़क काफी जर्जर है।जिसके कारण वहां की भी स्थिति कीचड़मय बना हुआ है। स्थानीय रमेश मुखिया, चंदन भगत, रमेश मुखिया, पवन भगत, शंकर सहनी, राम प्रकाश साह, मनोज साह,सोनू कुमार आदि ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि ओर प्रशासन से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाय। जिससे लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके। इस बाबत ग्रामीण कार्य विभाग के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्य से मधेपुरा जिला में आए हुए है। लौटने पर स्थल निरीक्षण कर समस्या का निदान किया जायेगा।

सामान्य प्रश्न

जीवछपुर की सड़क की क्या स्थिति है?
जीवछपुर की सड़क की स्थिति काफी दयनीय है, खासकर बारिश के दौरान।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।