Supaul News: सुपौल : गंगसायर में 184 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: प्रतापगंज के गंगसायर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 184 बोतल शराब बरामद की। अवैध बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 90 बोतल अंग्रेजी शराब और 94 बोतल बीयर जब्त की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Supaul News: सुपौल : गंगसायर में 184 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की भवानीपुर उत्तर पंचायत स्थित गंगसायर गांव में गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर 184 बोतल शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड 13 में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 90 बोतल अंग्रेजी शराब और 94 बोतल बीयर बरामद की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगसायर गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम गठित कर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने गंगसायर वार्ड 13 निवासी विकास कुमार यादव (28), पिता ब्रह्मदेव यादव तथा विशुनदेव यादव (60), पिता स्व. अयोधी यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद बरामद शराब को जब्त कर उन्हें थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : गंगसायर में 184 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार