
कार से 145 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक धराया, दूसरा भागा
किशनपुर पुलिस ने होंडा अमेज कार से 145 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस को 16 जनवरी को सूचना मिली थी कि कार अवैध शराब लेकर जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर पुलिस ने होंडा अमेज कार से 145 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं शराब तस्करी करने वाले एक तस्कर की गिरफ्तारी भी की है, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि बीते 16 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे पुलिस को होंडा अमेज कार से अवैध शराब भपटियाही की ओर लाई जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कोशी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। इसी दौरान करीब नौ बजे संदिग्ध कार (नंबर बीआर 01 डीएम 4435) को रोका गया। पुलिस को देखते ही कार चालक घबरा गया, वहीं उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति भाग निकला।
जबकि कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 145.5 लीटर विदेशी शराब के कार्टन बरामद किए गए। इसके अलावा कार से एक अलग नंबर प्लेट (डीएल 3 सीसीएच 0894) भी मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कार चालक दिल्ली के जहांगीरपुर का रहने वाला अचिन (26) है। वहीं उसने पूछताछ में फरार युवक का नाम बबलू बताया। वह भी जहांगीरपुरी का ही रहने वाला था। आरोपित ने बताया कि वही कार और शराब का असली मालिक है। इसके बाद पुलिस ने शराब, कार और नंबर प्लेट जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




