सुपौल : 1380 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
सरायगढ़ में भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज पंचायत के टेंगराहा पलार से मक्के के खेत से 1380 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज पंचायत के टेंगराहा पलार वार्ड तीन स्थित मक्के के खेत से 1380 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज पंचायत के टेंगराहा पलार से मकई के खेत से प्लास्टिक की 14 बोरी में 1380 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि टेंगराहा गांव के एक शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 115/ 26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


