Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsPolice Raid on Liquor Smugglers in Pratapganj Leads to Violent Attack
सुपौल : छापेमारी करने गई मधनिषेध टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिस पदाधिकारी जख्मी

सुपौल : छापेमारी करने गई मधनिषेध टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिस पदाधिकारी जख्मी

संक्षेप:

प्रतापगंज के श्रीपुर पंचायत में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने आई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

Jan 15, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के वार्ड 11 में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार की शाम घटित हुई है। घटना में महिला दारोगा को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है, वहीं पुलिस वाहन की भी तोड़फोड़ की है। उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वार्ड निवासी जोगिंदर सरदार के घर से शराब बेचने का काम किया जा रहा है। जानकारी अनुसार पूर्व में भी जोगिंदर इस मामले में जेल जा चुका है। घटना के सत्यापन के लिए तीन चार चक्का वाहन से तीन पदाधिकारी व 9 कांस्टेबल के साथ टीम लगभग 7.30 बजे छापेमारी करने श्रीपुर पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम के पहुंचते ही मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा शराब के छापेमारी करने की जानकारी मिलते हीं 20, 25 लोगों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए टीम पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला शुरु कर दिया। छापेमारी करने गई मधनिषेध की टीम में पदाधिकारी सहित 12 कर्मी थे। हमलावरों के तेवर देख पुलिस टीम को अपने बचाव के लिए अलग-अलग होना पड़ा। इसी बीच महिला एएसआई अंजलि कुमारी पर तस्करों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें अंजलि के सिर व मुंह पर गंभीर चोट से आने से जख्मी हो गई। बावजूद जाबांज महिला पुलिस पदाधिकारी अपनी जान रेल्वे फाटक के केबिन में छीपकर बचाई। स्थिति की भयावहता को देख टीम में मौजूद उत्पाद निरीक्षक संजय सिंह ने इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को देते हुए जैसे तैसे अपने एएसआई को वहां से बाहर निकाला। जख्मी एएसआई अंजलि को इलाज के लिए सिमराही भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर बीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चिन्हित आरोपी में से 7 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। हमलावरों ने इस दौरान पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मधनिषेध के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने थाना को आवेदन देकर 16 नामजद सहित 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आगे की प्रक्रिया भी की जा रही है। यहां बता दें कि गत वर्ष भी तेकुना पंचायत के झंगराही टोला में भी छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया था। इस घटना में सभी आरोपियों को जेल की हवा खानी पडी है।