सुपौल : छातापुर बाजार से राजवाड़ा पुल तक सुरक्षा प्रदर्शन
छातापुर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने किया। पुलिस ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने का आश्वासन दिया। सभी से भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गई।

छातापुर, एक प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर छातापुर थाना की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल शामिल थे। यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए राजवाड़ा पुल तक निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने किया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने पैदल गश्ती करते हुए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती, चेकिंग और निगरानी की जाएगी।
वहीं पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि होली पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



