पुलिस टीम पर हमला, महिला जवान से रायफल छीनी

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर पंचायत वार्ड चार स्थित गम्हरिया उपशाखा

पुलिस टीम पर हमला, महिला जवान से रायफल छीनी

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर पंचायत वार्ड चार स्थित गम्हरिया उपशाखा नहर के समीप महादलित टोला में शनिवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) के जवान और महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की वाहन को बुरी तरह क्षतग्रिस्त कर दिया और पुरुष होमगार्ड की राइफल भी छीन ली। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। छीनी गई राइफल पुलिस ने बाद में बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि पुलिस वहां शराब तस्करी की सूचना पर पहुंची थी। हालांकि बाद में आरोपितों की निशानदेही पर रायफल बरामद कर ली गई है।इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीटीसी जवान अंजय कुमार (38 वर्ष), महिला होमगार्ड काजल कुमारी और पुरुष होमगार्ड नितेश कुमार के साथ शनिवार रात ग्रामीण रात्रि गश्त पर निकले थे। रात करीब 11 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया उपशाखा नहर महादलित टोला स्थित दिनाभद्री मंदिर के पास मुख्य सड़क पर उन्होंने दो मोटरसाइकिल और 3-4 लड़कों को खड़ा देखा। जब अंजय कुमार ने उनसे इतनी रात में खड़े होने का कारण पूछा और घर जाने को कहा तो लड़कों ने बहस शुरू कर दी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को जगाया और सड़क पर बुला लिया। जहां देखते ही देखते करीब 30-35 की संख्या में पुरुष और महिलाएं लाठी, फरसा, बांस, दबिया और अन्य धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास करने पर भी भीड़ उग्र हो गई और मारपीट पर उतारू हो गई। जिसमें हमलावरों ने पीटीसी जवान अंजय कुमार के सिर पर दबिया से जानलेवा वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं महिला होमगार्ड काजल कुमारी को भी बांस और लाठियों से पीटा गया, जबकि पुरुष होमगार्ड नितेश कुमार पर भी लाठी और दबिया से हमला किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।