Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsPolice Arrests Main Accused in Microfinance Company Robbery of 5 78 Lakhs

सुपौल : लूटकांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज में माइक्रो फिनांस कंपनी से 5 लाख 780 रुपए की लूट के मुख्य आरोपी बालाजी यादव को पुलिस ने मधेपुरा से गिरफ्तार कर लिया। यह लूट 7 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने पहले भी तीन अन्य आरोपियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 5 Aug 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : लूटकांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र स्थित माइक्रो फिनांस कंपनी से पांच हुई पांच लाख 780 रुपए लूट मामले के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट बाजार क्षेत्र में बीते सात जुलाई को हुई थी। पुलिस ने उक्त सरगना को मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसका नाम बालाजी यादव है। इस बाबत एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि एस्थोनस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड माइक्रो फिनांस कंपनी के त्रिवेणीगंज शाखा के दो कर्मी से 7 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख 780 रुपए लूटे थे।

पुलिस ने उस मामले का उद्भेदन कर तीन अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसके बाद से ही घटना के मुख्य सरगना की तलाश की जा रही थी। दरअसल, घटना के दिन मुख्य आरोपी मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा वार्ड छह निवासी बालाजी कुमार यादव (21) पिता सिकंदर यादव घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। अनुसंधान के क्रम पता चला कि मुख्य आरोपी बालाजी घटना को अंजाम देकर बेंगलुरु भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही थी। इसी दौरान रविवार शाम को मुख्य आरोपी बालाजी के घर लौटने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद रविवार रात थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी को मधेपुरा के बुधमा से गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है। उन सभी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर, पूछताछ के क्रम में पुलिस को मुख्य आरोपी बालाजी ने बताया कि माइक्रो फिनांस कर्मी से लूट की योजना वंशी चौक पर बनाई थी। योजना के अनुसार बालाजी अपने सहयोगियों नीतीश कुमार, पप्पू कुमार, अभिनव कुमार, कुंदन कुमार और ललटू कुमार के साथ घटना के दिन सुबह नौ बजे बाजार के जनता रोड पहुंचा और एक पेड़ के पास रुककर उसका इंतजार करने लगा। करीब साढ़े चार घंटे के इंतजार के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे अपाची और पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा त्रिवेणीगंज रुपए जमा करने जा रहे दो फिनांस कर्मी से हथियार के बल पर 5 लाख 780 रुपए लूट लिये और मधेपुरा भाग गया। उन्होंने बताया कि लूटकांड को आठ अपराधियों ने अंजाम दिया था, जिसमें तीन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी बालाजी को सोमवार को जेल भेजा गया, वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलाव एसआई मनीष कुमार और अन्य पुलिस बल शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।