Supaul News: सुपौल : लालगंज तिलाठी से देसी शराब बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार
Supaul News: भीमपुर के छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तस्कर को 35 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसे लालगंज तिलाठी पंचायत के वार्ड 14 से पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम हीरानंद सरदार बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज तिलाठी पंचायत स्थित वार्ड 14 में शुक्रवार सुबह पुलिस ने देसी चुलाई शराब बनाकर बेचने वाले एक तस्कर को 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार अलसुबह गश्ती पुलिस को सूचना मिली थी कि लालगंज तिलाठी पंचायत के वार्ड 14 स्थित एक घर में देसी शराब बनाकर बेचने का कारोबार किया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
जिसके बाद पुलिस टीम उक्त घर में छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां पुलिस वाहन को देखकर उक्त घर से एक व्यक्ति निकल कर भागने लगा। पुलिस बलों की सहायता से उसे खदेड़कर पकड़कर हिरासत में लिया गया। उसने अपना नाम हीरानंद सरदार (55 वर्ष) लालगंज तिलाठी वार्ड 14 निवासी बताया है। वहीं पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी के दौरान उसके रसोईघर से अलग अलग गैलन में लगभग 35 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई है।
न्यायिक हिरासत
इधर पुलिस ने मामले में उक्त गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई थी, जहां पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर हीरानंद सरदार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


