सुपौल : मल्हनी वार्ड दो से चोरी ट्रैक्टर अररिया के रानीगंज में बरामद
सुपौल पुलिस ने एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों में नवीन कुमार, कुंदन कुमार और सुशील राय शामिल हैं। पुलिस ने चुराए गए धान लदे ट्रैक्टर को भी बरामद किया है। इस गिरोह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं और उनकी आपराधिक गतिविधियों की जांच चल रही है।
सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने जिले में सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिरों में सदर थाना क्षेत्र के जगतपुर वार्ड 11 का नवीन कुमार, एकमा वार्ड 8 का कुंदन कुमार और अररिया जिले के बउसी थाना के गुणवत्ती निवासी सुशील राय है। इनकी निशानदेही पर मल्हनी से चोरी हुआ धान लदा ट्रैक्टर भी अररिया के रानीगंज से बरामद करने में पुलिस सफल रही। बदमशों के पास ने पुलिस टीम ने तीन मोबाइल भी जब्त किये। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि 9 जनवरी की रात सदर थाना थेत्र के मल्हनी वार्ड 2 निवासी सुबोधी चौधरी के घर के पिछवाड़े में धान लदा ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।
मामले में ट्रैक्टर मालिक सुबोध चौधरी ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वैज्ञानिक जांच और सूचना संकलन के आधार पर तीन बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही। बदमाशों की निशानदेही पर धान लदा ट्रैक्टर भी रानीगंज से बरामद हो गया। एसपी के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और उनके खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। इसमें लाइनर सहित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उन्होंने बताया कि शातिरों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


