Supaul News: शराब पीकर हंगामा करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, सुपौल
Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा खुर्द

Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नारायणपुर गांव निवासी राकेश कुमार झा शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किए जाने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया।


