सुपौल : लालगंज में 52 लीटर देसी शराब समेत कारोबारी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

भीमपुर के छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज पंचायत में पुलिस ने 52 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी मुन्ना कुमार उरांव को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शराब बना रहा है। छापेमारी में 15 लीटर के तीन गैलन और अन्य गैलन से कुल 52 लीटर शराब बरामद की गई।

सुपौल : लालगंज में 52 लीटर देसी शराब समेत कारोबारी गिरफ्तार

भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज पंचायत स्थित परियाही गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 52 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुरुवार देर शाम परियाही गांव में एक कारोबारी द्वारा देसी चुलाई शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। इसके सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई जितेंद्र कुमार सहित एसआई डोली रानी और महिला पुलिस बलों की टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके पर दरवाजे पर सोया एक व्यक्ति पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया।

भागने का कारण उसने घर में चुलाई शराब बनाकर रखना बताया। उसका नाम मुन्ना कुमार उरांव है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो घर से 15 लीटर के तीन गैलन, पांच लीटर के एक गैलन सहित दो लीटर का एक गैलन से कुल 52 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बरामद देसी चुलाई शराब के आधार पर कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परियाही गांव में देसी चुलाई शराब बनाकर बेचने का कारोबार किया जा रहा है। सत्यापन में मामला सच निकला। छापेमारी में मौके से अलग-अलग पांच गैलन से कुल 52 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी मुन्ना कुमार उरांव को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।