आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

प्रतापगंज में पुलिस ने गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 7 में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपी अमलेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। पहले गिरफ्तार बदमाश ने फरार बदमाशों की जानकारी दी थी। पुलिस ने सूचना मिलने...

  आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 7 में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को श्रीपुर पंचायत के कचरा भवन के पास पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों में से एक बदमाश को बाइक के साथ पकड़ा था। बदमाश की तलाशी ली गई तो एक लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक ने ही पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले दोनों बदमाशों का नाम और पता बताया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार दोनों बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। सोमवार को सूचना मिली कीफरार नामजद बदमाश अमलेश कुमार शर्मा घर पर है। सूचना मिलते ही गोविंदपुर पंचायत के वार्ड 7 पहंुच कर बदमाश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार एक बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।