सुपौल : स्मैक बेचते युवक को दबोचा, छह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
रतनपुरा थाना में पुलिस ने नशे के कारोबार में युवक को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुरा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार रतनपुरा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आत्मा राम को गुप्त सूचना मिली थी कि समदा स्थित नहर मंदिर के समीप एक युवक स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान समदा वार्ड 12 निवासी कृष्णा यादव उर्फ कृष्ण कुमार यादव (20) के रूप में हुई।
तलाशी और बरामद
बसंतपुर सीओ हेमंत अंकुर की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद बरामद हुए।
आरोपी की बात
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद स्मैक उसे गांव के ही मन्टू यादव ने बिक्री के लिए दिया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह इससे पहले भी कई पुड़िया बेच चुका है।
कार्रवाई का निर्णय
थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक और नामजद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


