Supaul News: सुपौल : अलग-अलग मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
Supaul News: सरायगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पवन कुमार, जो मधेपुरा जिला का निवासी है, को केस संख्या 151/25 में गिरफ्तार किया गया। वहीं, सूर्या उर्फ संतोष कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि भपटियाही थाना केस संख्या 151/ 25 के नामजद अभियुक्त मधेपुरा जिला के मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहूगढ़ वार्ड 9 निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वही भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली पंचायत के भपटियाही थाना केस संख्या 147/26 के नामजद अभियुक्त सूर्या उर्फ संतोष कुमार को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह भी फरार चल रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


