Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsPolice Arrest Two Drunk Individuals in Raghunathpur Village During Vehicle Check
सुपौल : दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौल : दो शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संक्षेप:

जदिया पुलिस ने रघुनाथपुर गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को शराब के नशे में पाया। ब्रेथ ऐनेलाइजर की जांच में पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति एक लक्ष्मीपुर और दूसरा बघैली पंचायत का निवासी है।

Dec 02, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस ने क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस सोमवार की संध्या सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान में वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस ने आशंका के आधार पर दो लोगों को शराब के नशे में देख थाना लाया गया। जहां ब्रेथ ऐनेलाइजर से जांच में पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नंद किशोर नंदन ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में सुपौल भेज दिया गया है।गिरफ्त आरोपी में एक श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी बताया जाता है तथा दूसरा बघैली पंचायत का निवासी बताया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें