सुपौल : शराब पीकर हंगामा करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Feb 25, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सरायगढ़ में भपटियाही थाना पुलिस ने झाझा चौक से दो शराबियों को गिरफ्तार किया। पप्पू कुमार कामत और मुकेश कुमार मंडल शराब पीकर हो हल्ला कर रहे थे। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई और दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।

सुपौल : शराब पीकर हंगामा करने वाले दो युवक गिरफ्तार

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने झाझा चौक से सोमवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर दो शराबी को शराब पीकर हो हल्ला करने के आरोप में ललितग्राम थाना क्षेत्र के वार्ड 14 निवासी पप्पू कुमार कामत और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर खट्टर गांव के वार्ड 2 निवासी मुकेश कुमार मंडल को शराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को थाना लाया गया। जहां थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई।

जिसके विरुद्ध अप्राथमिकी संख्या 7/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।