90 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 7 से 90 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ शनिचर शर्मा नामक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे प्लास्टिक के बोरे में रखी शराब बरामद की। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 7 से 90 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 7 निवासी शनिचर शर्मा के घर के पीछे से प्लास्टिक के बोरा में रखे 90 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। आरोपी शनिचर शर्मा के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 137/ 26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


