सुपौल : शराब पीकर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार
Apr 06, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
सरायगढ़ में पुलिस ने नरेश राम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे के अनुसार, नरेश राम की शराब पीने की पुष्टि ब्रेथ एनालाइजर से हुई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा गया।

सरायगढ़, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में सोमवार को झिल्लाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के वार्ड चार निवासी नरेश राम को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश राम शराब पीकर हंगामा कर रहा था। थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि होने पर अप्राथमिकी संख्या दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


