कोर्ट वारंटी हुआ गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा
भपटियाही पुलिस ने कोर्ट वारंटी रामानंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह कई वर्षों से फरार था। उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा गया। वहीं, छातापुर थाना क्षेत्र के गिधरपट्टी से भी एक न्यायालय के वारंटी खिलानंद यादव को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सरायगढ़। भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात कोर्ट वारंटी झिलाडुमरी पंचायत के विशनपुर गांव वार्ड आठ निवासी रामानंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामानंद यादव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। गिधरपट्टी से वारंटी गिरफ्तार:भीमपुर। छातापुर थाना क्षेत्र की सोहटा पंचायत स्थित गिधरपट्टी गांव से मंगलवार रात पुलिस ने न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बुधवार को पुलिस ने अभियुक्त खिलानंद यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि न्यायालय के वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह एक पुराने केस में फरार था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


