ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलनेहरू जी की नाइंसाफी अब इंसाफ में बदली : शाहनवाज

नेहरू जी की नाइंसाफी अब इंसाफ में बदली : शाहनवाज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्र शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि धारा 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधक...

नेहरू जी की नाइंसाफी अब इंसाफ में बदली : शाहनवाज
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSun, 11 Aug 2019 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल। हिन्दुस्तान संवाददाता

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्र शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि धारा 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधक थी। नेहरू जी ने जो नाइंसाफी की थी अब जाकर वह इंसाफ में बदली है। राष्ट्रीय प्रवक्ता रविवार को भाजपा नेता नागेंद्र ठाकुर के आवास पर मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।

कहा कि धारा 370 खत्म किए जाने पर सारा देश खुश है। सिवाय तीन परिवार, हुर्रियत और अलगाववादी को छोड़कर। यह भी कहा कि मुल्क से मोहब्बत करने वाला हर कोई सरकार के इस फैसले के साथ खड़ा है। अब कश्मीर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और तरक्की होगी। बीजेपी की सरकार ने यह तय किया है कि जम्मू कश्मीर में विकास की धारा बहाएंगे। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के मर्ज की दवा डॉक्टर मोदी के पास है। इसलिए पाकिस्तान हिमाकत करना छोड़ दे। कांग्रेस नेता अधीर चौधरी द्वारा संसद में धारा 370 को यूएन का मामला बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान की एसेंबली में जो बात कही जाती है वही बात कांग्रेस नेता संसद में बोलते हैं। कहा कि इसके लिए देश की जनता क्षमा नहीं करेगी।

गांधी-नेहरू से आगे नहीं बढ़ सकती कांग्रेस : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि कल यह फिर से साबित हो गया कि गांधी-नेहरू से आगे कांग्रेस नहीं बढ़ सकती है। कांग्रेस एक परिवार और एक नेता की पार्टी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यहां तक कह डाला कि कांग्रेस डूबता जहाज है। बड़ी तादाद में उसके विधायक ही उसे नहीं मानते तो देश की जनता क्या मानेगी?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें