Supaul News: सुपौल : अनाज लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक और मजदूर बचे

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: पिपरा में सोमवार को थाना के सामने एनएच-106 पर एफसीआई गोदाम से चावल और गेहूं लेकर होम डिलीवरी के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। पहिये का बेयरिंग टूटने से वाहन अनियंत्रित हुआ। चालक और सवार मजदूर सुरक्षित बच गए। ट्रॉली से अनाज उतारकर वाहन सीधा किया गया और दूसरे ट्रैक्टर से आपूर्ति दोबारा शुरू हुई। हादसे से वितरण कुछ समय प्रभावित रहा।

Supaul News: सुपौल : अनाज लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक और मजदूर बचे

Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। थाना के सामने एनएच-106 पर सोमवार को एफसीआई गोदाम से चावल-गेहूं लेकर होम डिलीवरी के लिए जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई।हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये का बेयरिंग टूटने के कारण हुआ। घटना में चालक और उस पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार पिपरा स्थित एफसीआई गोदाम से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चावल और गेहूं लादकर होम डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिपरा थाना के ठीक सामने एनएच-106 पर अचानक पहिये का बेयरिंग टूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद ट्रॉली पर लदे चावल और गेहूं को उतारकर वाहन को सीधा किया गया।

इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर की व्यवस्था कर उस पर अनाज लादकर निर्धारित स्थानों पर होम डिलीवरी के लिए भेजा गया। हादसे के कारण अनाज की आपूर्ति की प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित रही। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि चालक और मजदूरों के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : अनाज लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक और मजदूर बचे