Supaul News: सुपौल : थुमहा हाई स्कूल ग्राउंड में प्रखंडस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
हिन्दुस्तान, सुपौल
Supaul News: पिपरा प्रखंड के थुमहा हाई स्कूल मैदान में मंगलवार से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। स्थानीय विधायक रामविलास कामत प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन किशनपुर और राघोपुर की टीमों के बीच मुकाबला होगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। टूर्नामेंट के आयोजन में कैलाश कुमार, अभिषेक कुमार और अन्य स्थानीय युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के थुमहा हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामविलास कामत करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट के पहले दिन किशनपुर और राघोपुर की टीम के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन में कैलाश कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, बिट्टू कुमार, गोपाल कुमार, घोटू कुमार, उपेन्द्र मेहता, बिजाय मंडल, नीरज कुमार, अजय कुमार मेहता सहित अन्य युवाओं का अहम योगदान है।


