ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौललोगों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवा का लाभ

लोगों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवा का लाभ

सरकारी अस्पतालों की विभिन्न समस्याओं और कुव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सीएस कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन...

लोगों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवा का लाभ
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलFri, 13 Mar 2020 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी अस्पतालों की विभिन्न समस्याओं और कुव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सीएस कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रो. विमल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की मांग उठाई। इसके बाद राज्यपाल के नाम सीएस को मांगों का ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा गांवों के एपीएचसी में अक्सर ताला लगा रहता है और कभी-कभार खुलता है जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए शहर आना पड़ता है। कहा कि सदर अस्पताल में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग तो हैं लेकिन मरीजों का बेहतर इलाज नहीं हो रहा है। यहां आने वाले मामूली मरीज भी रेफर कर दिए जाते हैं। यही नहीं प्रसूताओं का सिजेरियन ऑपरेशन नहीं होता है। उन्हें निजी क्लीनिक में जाना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की जांच तीन साल से बंद है जिसके चलते लोगों को जांच के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। सीवीसी मशीन अक्सर खराब रहती है जिससे लोगों को जांच की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है।वक्ताओं ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीज के ठहराव की व्यवस्था नहीं है। जरुरत के मुताबिक दवा भी उपलब्ध नहीं रहती है। कहा सदर अस्पताल में दलालों का बोलबाला रहता है जो मरीजों को बरगलाकर निजी नर्सिंग होम ले जाते हैं। बावजूद अस्पताल प्रबंधन इसपर नकेल नहीं कस रहा है। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान और मरीजों को बेहतर सुविधा देने की मांग उठाई। धरना में लक्ष्मण झा नन्हें, मो. शगीर आलम, रामचन्द्र सिंह, श्याम भगत, मो. मुर्तजा, मो. उस्मान, मे. बदरूद्दीन, मो. जमील अनवर, फैज अली, मनोज कुमार, संजन देवी, दीपक चौधरी, मो. फिरोज, आरती देवी, रतिया देवी, अनिता देवी, रेणु देवी, संजुला देवी, बिंदुला देवी, रूना देव आदि थीं। सीएस कार्यालय के सामने शुक्रवार को धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें