सुपौल | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
जिले में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न जगहों पर हर रोज दर्जनों संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बावजूद इसके आमलोग कोरोना सुरक्षा नियमों को लेकर उदासीन बने हैं।
बाजार में अधिकांश जगहों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इतना ही बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कराया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को लोहिया नगर चौक पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार में बिना मास्क के घूम से लोगों से चालान वसूला गया। करीब एक घंटे चले मास्क जांच अभियान से आमलोगों में हड़कंप मचा रहा है। जांच अभियान चलता देख लोग रास्ता बदलते दिखे।
वहीं कई लोग मास्क जांच अभियान की सराहना भी करते दिखे। लोगों का कहना था कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सख्ती की जरूरत है। सभी जगहों पर लगातार मास्क जांच अभियान चलाया जाना चाहिए।