सुपौल : इंटर परीक्षा के आठवें दिन 12 छात्र अनुपस्थित
किशनपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटर परीक्षा का आठवां दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 314 छात्रों में से 12 अनुपस्थित रहे। संगीत और गृह विज्ञान विषयों की परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और CCTV की व्यवस्था की गई थी।

किशनपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटर परीक्षा के आठवें दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 314 छात्रों में से 12 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा भवन में छात्रों का जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश कराया गया। पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार साह और सुरक्षा बल परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहकर व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। केंद्राधीक्षक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में संगीत विषय में 252 में 244 छात्र उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में गृह विज्ञान विषय में 62 में 58 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और वीडियो ग्राफी की व्यवस्था कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


