सुपौल : बकरीद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की होती रही अपील

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

वीरपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न चौकों और मंदिरों के पास से गुजरा। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में उत्सुकता रही। प्रशासन ने सभी से भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

सुपौल : बकरीद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की होती रही अपील

वीरपुर, एक संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार रात अनुमंडल प्रशासन ने वीरपुर शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देते हुए अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि फ्लैग मार्च वीरपुर मुख्य मार्ग से शुरू होकर हटिया चौक, सुभाष चौक, बसंतपुर चौक, चैती दुर्गा मंदिर, पंचवटी हनुमान मंदिर, रिसर्च सेंटर होते हुए वीरपुर गोल चौक तक निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस वाहनों के सायरन और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से कुछ समय के लिए लोग उत्सुक और आश्चर्यचकित नजर आए।

हालांकि बाद में लोगों को जानकारी मिली कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से यह मार्च निकाला गया है। प्रशासन ने आम लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।