सुपौल : भवानीपुर उत्तर व चिलौनी उत्तर में पैक्स चुनाव के लिए आज से नामांकन

Mar 05, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

प्रतापगंज में भवानीपुर उत्तर और चिलौनी उत्तर पंचायत के लिए पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। नामांकन 6-7 मार्च को होगा, जबकि स्क्रूटनी 9-10 मार्च को और नाम वापसी 11 मार्च को होगी। मतदान 18 मार्च को होगा, प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुपौल : भवानीपुर उत्तर व चिलौनी उत्तर में पैक्स चुनाव के लिए आज से नामांकन

प्रतापगंज (निज प्रतिनिधि)। प्रखंड के भवानीपुर उत्तर एवं चिलौनी उत्तर पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन 6 और 7 मार्च तक किया जाएगा। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से दो टेबल की व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 11 मार्च को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। इसके बाद 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रशासन पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।