सुपौल : पैक्स के लिए 18 मार्च को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी
प्रतापगंज में 18 मार्च को चिलौनी उत्तर और भवानीपुर उत्तर पंचायत के लिए पैक्स चुनाव होंगे। नामांकन 6-7 मार्च, संवीक्षा 9-10 मार्च और नामांकन वापसी 11 मार्च को होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। चुनाव की अधिसूचना से प्रत्याशियों में उत्साह बढ़ गया है।

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की दो पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 18 मार्च को चिलौनी उत्तर और भवानीपुर उत्तर पंचायत पैक्स के लिए चुनाव होना है। जारी अधिसूचना के अनुसार पैक्स चुनाव के लिए 6 से 7 मार्च को नामांकन, 9 से 10 मार्च को संवीक्षा तथा 11 मार्च को अभ्यर्थी अपना नामांकन वापसी कर सकते हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मिश्रा के अनुसार दोनों पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए चिह्नित मतदान केंद्रो पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक सम्पन्न कराया जायेगा।
पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही इच्छुक प्रत्याशियों में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


