
सुपौल : बीमारी के प्रकोप से पशुपालक परेशान
करजाईन और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं में गिल्टी जैसी बीमारी फैल गई है। पशुपालक इस बीमारी से परेशान हैं, जिससे पशु कमजोर हो रहे हैं और बुखार तथा पेट खराब होने की समस्या आ रही है। क्षेत्र के पशुपालकों...
करजाईन बाजार, एक संवाददाता । करजाईन तथा आसपास के क्षेत्रों के पशुपालक पशुओं में फैली पूरे शरीर पर गिल्टी जैसी दिखने वाली बीमारी से परेशान है। जिला किसान संघ के सचिव सत्यनारायण सहनोगिया ने बताया कि क्षेत्र के पशु में पहले यह बीमारी देखी गई। देखते ही देखते कई पशुओं को यह बीमारी हो गई है। साथ ही कई पशुपालक के पशु इस बीमारी के चपेट में है। सहनोगिया ने बताया कि पशुओं के पूरे शरीर पर छोटा - छोटा गिल्टी होता है फिर उसी प्रकोप से बुखार, पेट खराब होता है। और पशु कमजोर होते- होते दाम तोड़ देता है।

सत्यनारायण सहनोगिया सहित क्षेत्र के पशुपालकों ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से अविलंब करजाईन पशु अस्पताल में इस तरह की दवा उपलब्ध कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


