Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsOrganizational Elections Held for Taelak Sahu Community in Kishanpur
सुपौल : तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव संपन्न

सुपौल : तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव संपन्न

संक्षेप:

किशनपुर के प्रखंड मुख्यालय में तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। लक्ष्मीकांत गुप्ता को जिला संयोजक मनोनीत किया गया और शंकर साहू को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। महेंद्र साहू ने समाज के...

Fri, 5 Sep 2025 04:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय तैलिक साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हो गया। जहां जिला तैलिक साहू सभा का नव मनोनीत जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता का नागरिक अभिनंदन विद्यानंद साह के अध्यक्षता में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में आए बिहार साहू तैलिक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, तैलिक साहू सभा बिहार के कार्य समिति सदस्य मायानन्द साहू, पूर्व साहू समाज के युवा जिला अध्यक्ष पंकज साहू, मधेपुरा जिलाध्यक्ष सतीश साह, पंकज साह, पिपरा प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, पूर्व मुखिया, रामप्रसाद साहू सहित अन्य को माला व चादर से सम्मानित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में सर्व समिति से शंकर साहू को प्रखंड अध्यक्ष, मनोज साहू को महामंत्री, ललित साह को कोषाध्यक्ष व अरविंद साह को अंकेक्षक के पद पर चुनते हुए प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्र साहू ने तैलिक साहू समाज के लोगों को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा हमें अपने अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुटता का परिचय देना होगा। उन्होंने कहा की तैलिक साहू समाज में बढ़ रही कुरीतियां और विखंडन जैसे मुद्दों पर पहल करने की जरूरत है। हमारे समाज में जागरूकता लाने के लिए संगठन पर काम करना होगा। तब जाकर हम अपना अधिकार पा सकते हैं। मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुरेश साहू, कुसुम लाल साहू, अशर्फी साहू, इंदल साह, विष्णु देव साह, रमेश साह, ललित साह, शिव कुमार साह, राघवेंद्र साह, बृजमोहन साह, हरि नारायण साह, रामकुमार साहू, राजाराम साहू, ब्रह्म नारायण सेठ, संतोष सेठ, मनोज साह, रामप्रसाद साह, दुर्गा लाल साह, शंकर साह, साहू समाज भवन के भू-दाता जलेश्वर साह, विनोद साह, महेंद्र साह सहित अन्य तैलिक साहू समाज के लोग उपस्थित थे।