
सुपौल : शौचालय अनुदान के बाद भी खुले में शौच कर रहे लोग
स्वच्छ भारत मिशन के तहत राघोपुर के करजाईन क्षेत्र में शौचालयों की संख्या लक्ष्य से अधिक है। फिर भी, लोग खुले में शौच करना जारी रख रहे हैं। शुरुआत में सरकारी कर्मी जागरूकता फैलाने में लगे थे, लेकिन अब यह प्रयास बंद हो गया है। ग्रामीणों ने दोबारा जागरूकता बढ़ाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
करजाईन बाजार, एक संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्ति को लेकर राघोपुर प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक शौचालय बनाए गए। लेकिन लोग अभी भी सड़कों पर ही शौच को विवश हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरुआती दौर में गांव में पदाधिकारी तथा सरकारी कर्मी जाकर लोगों को खुले में शौच करने वालों को रोकने का प्रयास करते थे। इसके लिए कई बार खुले में शौच जाने वाले लोगों के गले में फूलों की माला या फिर हाथ जोड़कर प्रणाम करके लोगों को जागरूक करते थे। लेकिन धीरे-धीरे सुबह का फॉलोअप बंद हो गया।

लोग अपने पुराने ढांचे पर फिर से चल पड़े। वहीं क्षेत्र में जितने भी शौचालय बनाए गए हैं, उसे यह प्रतीत होता है कि एक भी घर शौचालयविहीन नहीं होगा। इसके बाद भी लोग प्रतिदिन खुले में शौच करने जा रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण संजय गोईत, बिंदेश्वर मरिक, शंकर राण, अभिनव मेहता, ओमप्रकाश मेहता आदि लोगों ने बताया कि फिर से सभी पदाधिकारी को सुबह-सुबह गांव में जाकर लोगों को रोड पर खुले में शौच से रोकने का प्रयास करें। साथ ही खुले में सोच जाने वाले कुछ लोगों को चिन्हित कर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इसपर रोक लग सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


