ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलजमीन विवाद में चली गोली, एक घायल

जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल

पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा वार्ड 9 में गुरुवार को भूमि विवाद में दोनों पक्षों की ओर से चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष में आवेदन...

जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 15 Nov 2018 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा वार्ड 9 में गुरुवार को भूमि विवाद में दोनों पक्षों की ओर से चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष में आवेदन नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि गांव के शम्भू यादव और राम यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद था। गुरुवार को शंभू यादव अपने खेत से बाइक से घर लौट रहा था तभी नहर के पास पहले से घात लगाये राम यादव, सुशील यादव आदि ने उसे रोकने का प्रयास किया । शंभू यादव भागने लगा तो उनलोगों ने गोली चला दी। हालांकि गोली शंभू को नहीं लगी। शंभू ने गांव पहुंचकर अपने लोगों को जानकारी दी थी कि पीछे से राम यादव पहुंच गया। वहां भी दोनों पक्षों में पत्थरबाजी के बीच किसी ने गोली चला दी। गोली गांव के सिकंदर यादव की बांह में लगी।

घायल सिकंदर को पीएचसी लाया गया। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार के ने बताया कि घटना और गोली चलने की जानकारी उन्हें है लेकिन किसी भी पक्ष में अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है । पुलिस फिलहाल मामले पर नजर रखे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें