ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौल पेड़ की टहनी गिरने से एक की मौत

पेड़ की टहनी गिरने से एक की मौत

मुरलीगंज। नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित माल गोदाम परिसर में फूस के घरा


पेड़ की टहनी गिरने से एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 26 Jun 2021 05:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरलीगंज। नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित माल गोदाम परिसर में फूस के घरा पर पेड़ का टहनी गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। दो अन्य महिलाएं जख्मी हो गयीं। घटना गुरुवार की रात करीब 12 बजे की बतायी गयी है। हादसा में महिला की मौत होने से परिवार में मातम की स्थिति है। घर क्षतिग्रस्त होने से आर्थिक क्षति होने की भी बात कही जा रही है। बताया गया कि स्व. सुरेंद्र राम की पत्नी दुरो देवी (58) खाना खाकर अपने परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर बैठ कर बातचीत कर रही थी। इसी बीच अचानक पेड़ का मोटी टहनी टूटकर उसके घर पर गिर गया। पेड़ की टहनी की चपेट में आने से दुरो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उनके पास बैठीउनकी बेटी सुष्मिता कुमारी और हिना कुमारी तथा पतोहू कंचन देवी मामूली रुप से घायल हो गयीं। हादसे के बाद तत्परता दिखाते हुएपरिजन उन्हें मुरलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। डॉक्टरों ने देखते ही दुरो देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें