कोनी पंचगछिया में हथियार के साथ एक धराया
निर्मली। नदी थाना क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के कोनी पंचगछिया वार्ड 5 में

निर्मली। नदी थाना क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के कोनी पंचगछिया वार्ड 5 में गुरुवार की सुबह पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में हथियार जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोनी पंचगछिया वार्ड 5 में गोना सदा के घर पर कुछ बदमाश ठहरे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कोनी पंचगछिया पहुंची। पुलिस गोनर सदा के घर को घेर लिया। इसकी भनक एक केस के वांछित आरोपी को लगा तो वह घर के पीछे से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। इस क्रम में फरारी आरोपी अपने हाथ में लिए देसी पिस्तौल को फेंक दिया। पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर गोनर सदा के घर की तलाशी तो बक्सा से एक देसी बंदूक और 18 गोली बरामद हुई। बरामद हथियार के साथ गृहस्वामी गोनर सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।एसडीपीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ नदी थाना में केस दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। छापामारी टीम में नदी थानाध्यक्ष रामानुज सिंह सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।
