ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौल पोषण आहार प्रदर्शनी लगी

पोषण आहार प्रदर्शनी लगी

चौसा । राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा पारिवारिक पोषण आहार प्रदर्शनी का...


पोषण आहार प्रदर्शनी लगी
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलMon, 20 Sep 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चौसा । राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा पारिवारिक पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन संकल्प महिला संकुल स्तरीय संघ में किया गया। जीविका कर्मियों ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय पोषण मिशन से संबंधित लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होगा। इसका मुख्य उद्देश्य पोषण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता लाना है। इसी उद्देश्य के तहत जीविका परिवार चौसा के द्वारा संकल्प महिला संकुल स्तरीय संघ घोषई में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर परिचर्चा और पोषण साधन सेवकों के द्वारा पारिवारिक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र की गर्भवती व धात्री महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। । प्रदर्शनी में मौसम के अनुसार लगायी जाने वाली सब्जियों को अपने घर के पोषण वाटिका में लगाने के बारे में भी जानकारी दी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें