सुपौल : चांदपीपर पैक्स में अध्यक्ष पद पर नौ, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में

Jan 30, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़ में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के अध्यक्ष पद के लिए 13 नामांकन में से कृपानंद मंडल, पूनम देवी, नेहा कनकन और परमानंद कुमार ने नामांकन वापस लिया। अब अध्यक्ष पद पर 9 और सदस्य पद के लिए 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान 6 फरवरी को होगा।

सुपौल : चांदपीपर पैक्स में अध्यक्ष पद पर नौ, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में गुरुवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति चांदपीपर के नामांकन वापसी को लेकर अध्यक्ष पद से कृपानंद मंडल, पूनम देवी, नेहा कनकन और परमानंद कुमार ने अपना अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। वहीं सदस्य पद से अत्यंत पिछड़ा वर्ग से अरुण मंडल और पिछड़ा वर्ग से ममता कुमारी ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव मैदान में अब अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी और विभिन्न कोटि के प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिए 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

इस बाबत प्रभारी बीडीओ कशिश बख्शी ने बताया कि चांदपीपर पैक्स निर्वाचन को लेकर छह फरवरी की सुबह 7 से लेकर शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2233 है। प्रत्याशियों के नाम वापसी के मौके पर प्रभारी बीडीओ कशिश बख्शी, बीडीओ अच्युतानंद, गौरीशंकर झा, पवन कुमार राम, सनोज कुमार, मो. सालेह, मो. परवेज आलम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। इधर, बनैनिया पैक्स में पैक्स निर्वाचन को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 फरवरी को होगा। यह जानकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिवशंकर पंडित ने दी। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद ही विभाग द्वारा बनैनिया पैक्स के चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;