Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsNitish Kumar Advocates Bihar s Development and Job Creation at JDU Rally
सुपौल : महिलाओं का हुआ है सर्वांगीण विकास : सीएम

सुपौल : महिलाओं का हुआ है सर्वांगीण विकास : सीएम

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुपलाल यादव कॉलेज मैदान में सभा के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार किया है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और रोजगार योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिसमें 40 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

Nov 04, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुपलाल यादव कॉलेज मैदान में मंगलवार को जदयू उम्मीदवार सोनम रानी के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि आज से बीस वर्ष पहले की सरकार ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया। हमारी सरकार बिहार का सर्वागीण विकास कर रही है। पहले न बिजली थी न शिक्षा व्यवस्था न ही सड़क। अब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहित सड़क पुल-पुलिया, नहर उड़ाही कार्य, ड्रेनेज बनवाना, 125 यूनिट बिजली मुफ्त में सभी परिवार को दिया जा रहा है। सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर कई योजनाएं चला रही है। जीविका से जुड़े दीदियों को 10 हजार रुपए दिए गये हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत बिहार में 40 लाख लोगों को रोजगार मिला है और अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। केंद सरकार भी काफी मदद कर रही है। इस जिले में भी आठ बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। प्रखंड अध्यक्ष मो कमाल खान की अध्यक्षता और भाजपा नेता प्रदीप सिंह मुन्ना के संचालन में आयोजित सभा में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, प्रत्याशी सोनम रानी, रामविलास कामत, अनिरुद्ध यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव समेत अन्य मौजूद थे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बीते दो दशक से राज्य को चला रहे हैं। राज्य में नीतीश जी और केन्द्र में मोदी की डबल इंजन की सरकार से बिहार बदल गया है। उन्होंने कहा कि कोसी इलाके में काफी विकास हो रहा है। वहीं सूबे के ऊर्जामंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हमलोगों ने निष्पक्ष भाव से बिना किसी भेदभाव का विकास किया है। हम लोग जमात की राजनीति में बिश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आजादी के बाद पहली बार रेल लाईन का निर्माण कर तय समय में रेल चालू कर दिया गया है। परसन्मा से अररिया फोरलेन का कार्य तेजी से चल रहा है। सुपौल के बकोर में कोसी नदी पर सबसे लंबा पुल अंतिम चरण में है।आने वाले समय में सुपौल जिला हिंदुस्तान के मानचित्र पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।