Supaul News: सुपौल : ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: सुपौल के सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर देर रात तक दुकानें खुले रहने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि निर्धारित समय पर दुकानों को बंद करने के नियम लागू किए जाएं।

Supaul News: सुपौल : ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

Supaul News: सुपौल,एक संवाददाता। सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर देर रात तक दुकानें खुले रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की शिकायत सामने आ रही है।

ग्रामीणों की समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक निगरानी के अभाव में ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे आए दिन मारपीट सहित अन्य घटनाएं घटित हो रही हैं और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के बाद भी निजी स्वार्थवश दुकानें खुली रखी जाती हैं। देर रात तक चाय, पान और अन्य दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है।

छिनतई और चोरी की घटनाएं

ग्रामीणों ने बताया कि चौक-चौराहों के आसपास कभी मोबाइल छिनतई तो कभी साइकिल चोरी जैसी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। उनका कहना है कि सामान्य तौर पर रात आठ बजे तक दुकानें बंद करने की बात कही जाती है, लेकिन कई दुकानदार इसका पालन नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस गश्ती के दौरान भी दुकानदारों को समय पर दुकान बंद कराने के बजाय बातचीत तक सीमित रह जाती है, जिससे कुछ दुकानदार नियमों की अनदेखी करते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर संचालित दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराने के लिए सख्ती बरती जाए।

सवाल और जवाब

सुपौल में दुकानें रात भर क्यों खुली रहती हैं?
कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के बाद भी निजी स्वार्थवश दुकानें खुली रखी जाती हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।