Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsNH 27 Faces Hazardous Potholes After Heavy Rain in Saraiyagadh
सुपौल : एनएच 27 पर जगह-जगह बने है रैनकट,घटना को दे रहा है आमंत्रण

सुपौल : एनएच 27 पर जगह-जगह बने है रैनकट,घटना को दे रहा है आमंत्रण

संक्षेप:

सरायगढ़ में 12 दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच 27 पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण रेनकट की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे वाहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से गड्ढों की मरम्मत की मांग की है।

Nov 13, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में 12 रोज पहले हुए मूसलाधार बारिश के कारण एनएच 27 के दोनो किनारे जगह-जगह रेनकट होने से बड़े बड़े गढ्ढा बन गया है। जिस कारण हाइवे पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बड़े बड़े गढ्ढा बन गया है। जिससे परिचालन करने वाले छोटी बड़ी वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जिस कारण हाइवे पर हादसे को आमंत्रण दे रहा है। खासकर हाइवे किनारे बड़े बड़े रेनकट हो गया है। ओवरटेक करने वाले वाहनों को बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जबकि नेशनल हाईवे पर इस तरह रेनकट बन गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे परिचालन करने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं पड़ती है। हाइवे के नीचे से ही मिट्टी निकल गया है। और बड़े गड्ढे बन गया है।और गढ्ढे में वाहन पलटने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई विभाग द्वारा सिर्फ गढ्ढे को मरम्मती के नाम पर खानापूर्ति कर दिया जाता है। जिसके दो दिन के बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि बरसात में हुए नेशनल हाइवे पर रेनकट के पास सिर्फ प्लास्टिक में बालू भरकर रख दिया गया है। जिससे परिचालन करने वाले छोटी बड़ी वाहनों को दिखाई नहीं देती है। और हादसे हो जाता है। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी सुपौल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नेशनल हाईवे के दोनों साइड बने गड्ढे को भरने की मांग की है।