Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsNew District Education Building Completed in Supaul for Education Department
सुपौल : दिसंबर से शिक्षा भवन में शिफ्ट हो जाएगा शिक्षा विभाग कार्यालय

सुपौल : दिसंबर से शिक्षा भवन में शिफ्ट हो जाएगा शिक्षा विभाग कार्यालय

संक्षेप: सुपौल में जी प्लस 3 स्ट्रक्चर का नया शिक्षा भवन तैयार हो गया है। 15 दिसंबर तक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। नए भवन में सभी अधिकारी और कर्मचारी एक साथ काम करेंगे, जिससे आम लोगों को भी सुविधाएं मिलेंगी। यह भवन 4 करोड़ 69 लाख की लागत से बना है और कार्य में देरी जमीनी विवाद के कारण हुई।

Mon, 17 Nov 2025 10:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल,एक प्रतिनिधि। शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी के बगल में जी प्लस 3 स्ट्रक्चर का नए शिक्षा भवन बनकर तैयार। अब जल्द ही नए जिला शिक्षा भवन में बैठेंगे शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी। एक भवन में शिक्षा विभाग शिफ्ट होने के बाद शिक्षकों के साथ-साथ आम लोगों को मिलेगी सुविधा। विभागीय अधिकारी की माने तो 15 दिसंबर तक नए शिक्षा भवन विभाग को हैंडोवर कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी एसएसए कार्यालय शहर के एक मकान में भाड़े पर चल रहा है। वही डीइओ कार्यालय अभी विलियम्स हाई स्कूल के आधे से ज्यादा कमरों में संचालित हो रहा हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि नए जिला शिक्षा भवन निर्माण का कार्य नवंबर 2023 को आरंभ किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है। कहां की भवन में फर्नीचर समान भी एक से दो दिन के अंदर भवन में व्यवस्थित कर लिया जाएगा। कहा कि अनुमान लगाया जा रहा है, अगले मांह 15 दिसंबर तक भवन शिक्षा विभाग को हैंडोवर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा भवन बनाने का समय सीमा विभाग के द्वारा 15 माह तक ही था। लेकिन जमीनी विवाद के कारण कार्य शुरू होने में देरी होने की वजह से लगभग 2 वर्ष में भवन बनकर तैयार हुआ है। कहां की तीन मंजिला नए भवन 4 करोड़ 69 लाख, 93 हजार की लागत से भवन बनकर तैयार हुआ है। कहा कि इसके अलावा भवन के सभी कमरों में फर्नीचर के सामानों के लिए कुल 26 लाख का खर्च अलग से आएगा। उधर, डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नए भवन में शिफ्ट होने के बाद शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे बैठकर काम करेंगे। कहा कि इस नए भवन मैं शिफ्ट होने के बाद सिर्फ विभागीय अधिकारी को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की इससे शिक्षा से संबंधित शिक्षकों को अलग-अलग कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन नए भवन में शिफ्ट होने के बाद लोगों की समय की भी बचत होगी, इसके साथ सभी पदाधिकारी एक ही जगह पर मिलेंगे।