Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsNepal s Interim Government Brings Hope for Normalcy at Bhimanagar Market
सुपौल : भीमनगर बाजार मे धीरे-धीरे लौट रही रौनक

सुपौल : भीमनगर बाजार मे धीरे-धीरे लौट रही रौनक

संक्षेप: नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है। भीमनगर बाजार में नेपाल के ग्राहकों की कमी बनी हुई है, लेकिन दुकानदारों को शांति लौटने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में निराशा कम हुई...

Sun, 14 Sep 2025 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

वीरपुर एक संवाददाता। नेपाल मे अंतरिम सरकार के गठन के उपरांत स्थिति धीरे धीरे सामान्य होने से बॉर्डर पर भी स्थिति सामान्य हो रहा है। सदा नेपाली ग्राहकों से रौनक रहने वाला भीमनगर बाजार हालांकि अभी भी पुरानी राह तो नहीं लौट सका है पर स्थिति मे सुधार कि आश दुकानदार कर रहे है। भीमनगर बस स्टेण्ड अब भी खाली पड़ा है, क्योंकि नेपाल से अब भी लोगो का आना जाना काफ़ी कम है, इसके बाबजूद भीमनगर बाजार के दुकानदार के चेहरे पर नेपाल मे लौट रही शांति से शकून दिख रहा है। बीते 5 दिनों से उनके चेहरे पर दिखने वाली निराशा अब हटने लगी है।किराना

दूकानदार अवधेश साह नें बताया कि ग्राहकों कि कमी के कारण भीमनगर बाजार सुनसान दिख रहा था, नेपाल मे स्थिति बदलेगी तो उम्मीद है जल्द ही पुरानी स्थिति लौट आएगी। कम संख्या मे ही सही भीमनगर बॉर्डर से भी मालवाहक ट्रक नेपाल जाने लगे है, अनुमान है कि पुराने के लौटने मे भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।शैलेशपुर एव अन्य मार्ग से सबसे अधिक संख्या मे नेपाल से लोग भीमनगर बाजार खरीदारी के लिए आते रहे इस मार्ग कि दुकान नेपाली ग्राहक के भरोसे ही चला करती है, बॉर्डर से आवाजाही रुकने से उनका कारोबार ठप सा हो गया है , नेपाल कि सामान्य होती स्थिति उनके लिए राहत देने वाली खबर है, उनकी चेहरे पर धंधा ठप होने से दिख रही निराशा अब धीरे धीरे छटने लगी है।बताया जा रहा कि नेपाल के लोग अब भी डरे सहमे है, स्थिति सामान्य होने मे थोड़ा वक्त और लग सकता है। हालांकि मुख्य मार्ग से जरूरी कागजात कि जाँच के बाद आवाजाही हो रही है।